भगवानपुर पुलिस ने दस दिन के अंदर चोरी हुई बाइक को किया बरामद
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 01, 2025
- 343 views
अनुमंडल संवाददाता सिंगासन सिंह यादव की रिपोर्ट
भभुआं(कैमूर)-- अनुमंडल के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंजाब नैशनल बैंक भगवानपुर तीन मोहानी के पास से, चोरी हुआ बाइक को प्रशासन ने दस दिनों के अंदर किया बरामद। जिस संदर्भ में भगवानपुर एलटीएफ प्रभारी गौरव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 21 फरवरी 2025 को गाड़ी क्रमांक BR 45 K 9440 एच .एफ डीलक्स बाइक उदय प्रताप सिंह कुशवाहा पिता लाल बहादुर सिंह कुशवाहा ग्राम- धनगढ़ा, पोस्ट- उमापुर, थाना- भगवानपुर, जिला- कैमूर के द्वारा भगवानपुर थाने में बाइक चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद से पुलिस छानबीन कर रही थी। की शुक्रवार की शाम एलटीएफ प्रभारी गौरव कुमार थाना क्षेत्र के खीरी गांव के पास रात्रि गस्ती में जा रहे थे, की चोर बाइक से भभुआं की तरह से तेजी से आ रहा था, जहां चोर ने प्रशासन की गाड़ी को देखकर अपनी बाइक घूमा तेज रफ्तार में खीरी गांव के गलियों में घुस कर भाग गया। जहां एलटीएफ प्रभारी गौरव कुमार ने अपनी गाड़ी को तेजी से घुमाते हुए पीछा करते कुछ दूर तक दौड़ाए जहां चोर ने अंधेरा का फायदा उठाते हुए बाइक को छोड़कर भाग निकला। वहीं बाइक को प्रशासन द्वारा हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जहां प्रशासन आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


रिपोर्टर