दलित एक्ट की धमकी दे मांगे रंगदारी टैक्स न देने पर मारपीट कर दिनदहाड़े लूट की घटना को दिये अंजाम

कैमूर-- जिला के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत कुदरा महावीर स्थान के पास दलित एक्ट की धमकी दे मांगा रंगदारी टैक्स, न देने पर मारपीट कर दिनदहाड़े लूट की घटना को दिए अंजाम, पीड़ित ने थाना प्रशासन को आवेदन सौंप लगाया न्याय की गुहार। पीड़ित नगर पंचायत कुदरा महावीर स्थान निवासी विष्णु कांत पांडेय पिता ब्रह्मेश्वर पांडेय का आरोप है, कि उनके बड़े भाई संतोष पांडेय का सीएनजी टेंपो है, जिसका चालक थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी रवि कुमार हैं, जिनके द्वारा संतोष पांडेय के घर के पास ही टेंपो लगाया गया था। जिसके बाद मोहल्ला निवासी कुशराम, राहुल राम, धनराज राम, आनंत राम के द्वारा चालक से दलित एक्ट की धमकी दे रंगदारी टैक्स मांगा जाने लगा। चालक ने मना किया तो मारपीट किया जाने लगा। शोरगुल सुनकर विष्णु कांत पांडेय व उनके बड़े भाई संतोष पांडेय स्थल पर पहुंच जब पूछताछ किये तो उपद्रवी तत्वों द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया कि हम लोगों को रंगदारी टैक्स दो अन्यथा दलित एक्ट में मामला दर्ज करवा जेल भिजवा देंगे। रंगदारी टैक्स देने से जब मना किया तो उपद्रवी तत्वों द्वारा दोनों भाइयों के साथ ही घर के बच्चों के साथ भी मारपीट किया गया, साथ ही गले में पहने हुए सोने की चैन जिसकी कीमत लगभग 35000 रुपए है छीन लिया गया। जिस घटना में विष्णु कांत पांडेय को गंभीर चोटे आई है। पीड़ित द्वारा 112 नंबर पर कॉल कर प्रशासन की सहायता ले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा पहुंच इलाज कराने के उपरांत थाना प्रशासन को आवेदन सौंप न्याय की गुहार लगाया गया। थाना प्रशासन द्वारा अग्रिम कार्यवाही जारी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट