देह व्यापार क्षेत्र की महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Mar 05, 2025
- 245 views
महानगरपालिका स्वास्थ्य विभाग ने किया शिविर का आयोजन
महिलाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
भिवंडी। महाराष्ट्र सरकार के 100 दिवसीय कार्य योजना कार्यक्रम के तहत भिवंडी महानगरपालिका द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी पहल की जा रही हैं। इसी क्रम में हनुमान टेकड़ी क्षेत्र में देह व्यापार में संलिप्त महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रभाग समिति क्रमांक 3 के सहायक आयुक्त सुरेंद्र भोईर और श्री सेवा संस्था की डॉ. स्वाति सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। भिवंडी महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस शिविर में महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें स्वच्छता, पर्यावरण और स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड जैसी सेवाओं के लिए भी मार्गदर्शन दिया गया, जिससे महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इस अवसर पर श्री सेवा संस्था की डॉ. स्वाति सिंह ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभाग समिति क्रमांक 3 के कार्यालय अधीक्षक किशोर पवार, सहायक कार्यालय अधीक्षक सर्वेश चव्हाण, बिट निरीक्षक सूरज गायकवाड़, नारायण पाटिल, सुजित भोईर, इद्रपाल जाधव, जयेश जाधव ने विशेष मेहनत की


रिपोर्टर