13 वर्षीय लड़की रहस्यमय तरीके से लापता, इलाके में दहशत

भिवंडी। भिवंडी के मानकोली गांव से एक 13 वर्षीय लड़की के रहस्यमय तरीके से लापता होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। 8 मार्च 2025 को दोपहर 1:30 बजे वह घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद से कोई सुराग नहीं मिला। परिवार वालों ने काफी तलाश की, लेकिन जब कोई पता नहीं चला तो नारपोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में लड़की के अपहरण की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और जल्द से जल्द उसे ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना के बाद क्षेत्र में लड़कियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से अभिभावकों में डर का माहौल है। क्या यह सुनियोजित गैंग का काम है? क्या इलाके में लड़कियों को टारगेट किया जा रहा है? अब देखना यह होगा कि पुलिस कितनी जल्दी लड़की को ढूंढ पाती है और अपराधियों को पकड़ पाती है या फिर यह मामला भी अन्य गुमशुदगी के मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा!

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट