
भिवंडी महानगरपालिका ने महिला दिवस पर आयोजित किया विशेष कार्यक्रम
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Mar 11, 2025
- 205 views
भिवंडी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भिवंडी-निजामपुर शहर महानगरपालिका ने महिलाओं के सशक्तिकरण, जागरूकता और सम्मान को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम स्व. राजय्या गाजेंगी सांस्कृतिक हॉल, कोबंडपाडा में आयोजित हुआ, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त देविदास पवार ने किया। कार्यक्रम में महानगरपालिका की महिला कर्मचारी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएँ, आंगनवाड़ी सेविका, मदतनिस और आशा वर्कर सहित करीब 750 महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर POCSO अधिनियम और सहमति कानून पर साहसी संस्था के अधिवक्ता अंकित कडू और अमोल कांबले ने जागरूकता सत्र का आयोजन किया। वहीं, वित्तीय साक्षरता और महिला सशक्तिकरण पर नवजीवन लोक विकास संस्था के अध्यक्ष किशोर पाटील ने मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में गौराई मंडल, डोंबिवली द्वारा पारंपरिक मंगलागौर नृत्य की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। साथ ही, महानगरपालिका की महिला कर्मचारियों ने स्वागत गीत, गणेश वंदना, चारोली, कविता पाठ और समूह नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर सभी सहभागी महिलाओं को साड़ी देकर सम्मानित किया गया, साथ ही लकी ड्रॉ के माध्यम से तीन महिलाओं को विशेष रूप से पैठणी साड़ी भेंट की गई।कार्यक्रम का संचालन अभिलेख विभाग प्रमुख दीप्ती बयास ने किया। संपूर्ण आयोजन उपआयुक्त (सामाजिक कल्याण) प्रणाली घोंगे के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक आयुक्त (सामाजिक कल्याण) मिलिंद पलसुले, समाज कल्याण विभाग प्रमुख नितेश चौधरी, वाचनालय विभाग प्रमुख स्नेहल पुण्यार्थी, स्थानीय संस्था कर विभाग प्रमुख समीर जवरे और सामाजिक कल्याण एवं एनयूएलएम विभाग के कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। यह भव्य आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण, जागरूकता और समाज में उनके योगदान को सम्मानित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ।इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके, उपआयुक्त (मुख्यालय) रोहिदास दोरकुलकर, उपआयुक्त (कर) बालकृष्ण क्षिरसागर, उपआयुक्त (शिक्षा) अनुराधा बाबर, उपआयुक्त (आरोग्य) शैलेष दोंदे सहित नगरपालिके के विभिन्न विभागों के प्रमुख, प्रभाग अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर