भारतीय समाज उन्नति मंडल के अध्यक्ष बने विजय जाधव, लगातार पांचवीं बार निर्विरोध चयन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 20, 2026
- 160 views
भिवंडी। भिवंडी की प्रतिष्ठित सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था पद्मश्री अन्नासाहेब जाधव भारतीय समाज उन्नति मंडल के ट्रस्टी और मैनेजमेंट कमेटी के चुनाव हाल ही में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। इस चुनाव में सभी ट्रस्टियों और नवनिर्वाचित सदस्यों ने सर्वसम्मति से विजय जाधव को लगातार पांचवीं बार संस्था का अध्यक्ष (प्रेसिडेंट) चुना। पांचवीं बार अध्यक्ष चुने जाने के बाद विजय जाधव ने कहा कि संस्था द्वारा शिक्षा, समाजसेवा और विभिन्न विकास कार्यों के माध्यम से किए गए प्रयासों के कारण आमसभा ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। उन्होंने संस्था को और अधिक मजबूत करने तथा पद्मश्री अन्नासाहेब जाधव के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी ट्रस्टी, सदस्यों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। संस्था की नई एग्जीक्यूटिव कमेटी में बालकृष्ण काले को प्रेसिडेंट, अरुणा जाधव और श्रीराम भोईर को वाइस-प्रेसिडेंट चुना गया है। वहीं आर. एन. पिंजारी, एडवोकेट रोहित जाधव और गो. बा. पाटिल को जनरल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जे. डी. भोईर को ट्रेज़रर और कुसुम डावकर को को-ट्रेज़रर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा डॉ. नरेश जाधव, जनार्दन जव्हारकर, हरिराम शिदुनकर, पद्माकर केवाड़ी और अशोक हिवारे को मैनेजमेंट कमेटी का सदस्य चुना गया है।
चुनाव अधिकारी प्रभाकर पाटिल ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। इसके पश्चात सभी सदस्यों ने पद्मश्री अन्नासाहेब जाधव की समाधि पर जाकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. शशिकांत म्हलुंकर, हेडमास्टर सुधीर घागस, वाइस प्रिंसिपल डी. एल. अहिरे सहित संस्था के प्रोफेसर, शिक्षक और नॉन-टीचिंग कर्मयोगियों ने विजय जाधव को पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं।


रिपोर्टर