नगर निगम सासाराम के आयुक्त बदल गये


रोहतास।2024 से पद खाली था, अब BPSC अधिकारी विकास कुमार होंगे नगर आयुक्त !

सासाराम नगर निगम में नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विकास कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिन्होंने पहले पूर्णिया में पंचायती राज के उप निदेशक के रूप में कार्य किया था। 


12 दिनों के भीतर बदले गए आयुक्त !


राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में विकास कुमार को सासाराम नगर निगम का आयुक्त घोषित किया गया है, जो पिछले नगर आयुक्त की नियुक्ति के केवल 12 दिन बाद हुआ है। 28 फरवरी 2025 को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी निर्मल कुमार को इस पद पर नियुक्त किया गया था, पर उन्होंने पदभार नहीं संभाला और अब उन्हें बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।


2024 से पद रिक्त था


पिछले नगर आयुक्त एतेंद्र पाल के स्थानांतरण के बाद अगस्त 2024 से यह पद खाली था। इस बीच, डीडीसी विजय कुमार पांडेय ने अस्थायी प्रभार संभाला। छह महीने के अंतराल के पश्चात पूर्णकालिक नगर आयुक्त की नियुक्ति से नगर निगम के कामकाज में नयी गति आने की आशा जताई जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट