बरसठी पुलिस ने अपहरणकर्ता को दबोचा, बालिका सकुशल बरामद
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Mar 17, 2025
- 305 views
बरसठी । बरसठी थाना पुलिस ने एक बालिका के अपहरण के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 22 वर्षीय आरोपी अर्जुन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। जौनपुर जनपद में पुलिस द्वारा अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के नेतृत्व में इस अभियान को तेज किया गया था। इसी क्रम में बरसठी थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जरौना तिराहे के पास से आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अर्जुन यादव पुत्र: गोरीशंकर यादव, निवासी ग्राम उंचनीकला के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से अपहृत बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है।
अर्जुन यादव के खिलाफ मु0अ0सं0 20/25, धारा 137(2), 87 बीएनएसओ के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक छितेश्वरनाथ तिवारी, कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश यादव, शेरबहादुर यादव और महिला कॉन्स्टेबल अनुपमा सिंह ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को जेल भेज दिया है।


रिपोर्टर