डीएम की अध्यक्षता में विघुत विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 18, 2026
- 1 views
रोहतास।जिलाधिकारी,दीपक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिले में कृषि क्षेत्र के लिए विद्युत आधारभूत संरचना के विस्तार,कृषि फीडरों की वर्तमान स्थिति,नये कृषि फीडरों के निर्माण तथा किसानों को उपलब्ध कराये गये कृषि विद्युत कनेक्शनों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से जिले में कृषि फीडरों के माध्यम से हो रही विद्युत आपूर्ति तथा कृषि क्षेत्र में विद्युत सुविधाओं के विस्तार की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
समीक्षा के दौरान विद्युत विभाग द्वारा जानकारी दी गयी कि रोहतास जिले में वर्तमान में 50 विद्युत शक्ति उपकेंद्रों के माध्यम से विद्युत आपूर्ति बहाल है। इसके अतिरिक्त जिले में कुल 68 कृषि फीडर ऊर्जान्वित हैं,जिनके माध्यम से कृषि क्षेत्र को विद्युत सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।
जिले में कृषि क्षेत्र के लिए विद्युत आधारभूत संरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा कृषि कार्यों हेतु विद्युत आपूर्ति का विस्तार करने के उद्देश्य से आरडीएसएस योजना के अंतर्गत 27 नये कृषि फीडरों का निर्माण किया गया है। इससे जिले में कृषि विद्युत व्यवस्था के विस्तार को गति मिली है तथा कृषि क्षेत्र के लिए विद्युत आधारभूत संरचना को और मजबूती प्राप्त हुई है। बैठक में मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना-2 के अंतर्गत हुई प्रगति की भी समीक्षा की गयी। विद्युत विभाग द्वारा बताया गया कि इस योजना के तहत जिले में अब तक 786 कृषि ट्रांसफार्मर स्थापित करने के साथ ही 9,954 कृषि विद्युत कनेक्शन किसानों को उपलब्ध कराये जा चुके हैं। इस योजना के माध्यम से किसानों को कृषि कार्यों के लिए विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कृषि फीडरों के विस्तार,कृषि ट्रांसफार्मरों की स्थापना एवं किसानों को कृषि विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने से संबंधित विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में कृषि क्षेत्र के लिए बेहतर विद्युत आधारभूत संरचना विकसित करने तथा किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने से संबंधित विषयों की भी समीक्षा की गयी। उन्होंने कृषि क्षेत्र में विद्युत सुविधाओं की उपलब्धता को सुदृढ़ बनाने तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में विद्युत अधीक्षण अभियंता,सासाराम ई. इंद्रदेव कुमार,विद्युत कार्यपालक अभियंता,डेहरी ई. संतोष कुमार, सहायक विद्युत अभियंता (परियोजना), सासाराम,उत्तम कुमार एवं सहायक विद्युत अभियंता (परियोजना), डेहरी दीपक कुमार सहित विद्युत विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।


रिपोर्टर