मास्टर माइंड सीनियर सेकेंडरी में मनाया गया बाल दिवस

तलेन । शनिवार को मास्टर माइंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल तलेन में हर्षोल्लास के साथ  बाल दिवस मनाया गया।स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में संस्था के जगदीश जी राजपूत संरक्षक कैलाशनारायण जी यादव संस्था अध्यक्ष कमल सिंह जी यादव प्रिंसिपल नरेन्द्र सिंह जी सिसोदिया सहायक संचालक राहुल यादव वाईस प्रिंसीपल कविता यादव एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा सफल आयोजन का आभार व्यक्त  प्रिंसिपल नरेन्द्र सिंह सिसोदिया ने किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट