अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष की पूजा को लेकर महिलाओं में दिखा उत्साह, सुख-समृद्धि की कामनाएं
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 18, 2026
- 1 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास ।अक्षय नवमी के अवसर पर पर आज सुबह से ही आंवला वृक्ष के पास महिलाओं की भारी भीड़ लगी हुई है इस आवल पेड़ के नीचे विष्णु भगवान एवं मां लक्ष्मी का पूजा होता है पूजा करने के बाद वृक्ष नीचे महिलाएं भोजन करती है अपने परिवार के साथ इसका एक महत्व है की इस दिन भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है और विष्णु भगवान का वास होता है।
महिलाएं आंवला के वृक्ष में धागा बांधकर अपने बाल-बच्चों, परिवार के सुख-समृद्धि एवं विकास के लिए भगवान विष्णु से प्रार्थना कर रही हैं।
मान्यता है कि अक्षय नवमी के दिन आंवला वृक्ष की पूजा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के साथ महिलाएं सुबह से ही पूजा-अर्चना में जुटी हुई हैं।


रिपोर्टर