भारी मात्रा में अफीम जब्त चार जेल
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 20, 2025
- 154 views
रोहतास। जिले के डिहरी आनसोन रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में अफीम बरामद किया गया है।77KG अफीम के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं जिसका कीमत 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है ।हरियाणा ले जाने के फिराक में थे।आरपीएफ ने डेहरी स्टेशन से हरियाणा अंबाला जा रहे चार अफीम तस्करों को पांच बैग में भरे करीब 77 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त अफीम कि अनुमानित कीमत करीब पांच करोड़ रुपए बताई जाती है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डेहरी स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर राम विलास राम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की डेहरी स्टेशन से तस्कर भारी मात्रा में अफीम लेकर जाने वाले हैं।मामले की जानकारी होते ही राम विलास राम के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई और डेहरी स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्म पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। जिसमें छपरा के तस्करों को जेल भेज दिया गया है। उक्त अफीम आसपास के क्षेत्रों एवं शेरघाटी से लाने की सूचना मिली थी।


रिपोर्टर