थाना प्रशासन ने 743.40 लीटर विदेशी शराब सहित ट्रक को किया जप्त अग्रिम कार्यवाही जारी

कैमूर-- जिला के कुदरा थाना प्रशासन द्वारा थाना क्षेत्र के कझार घाट नदी के पास से 743.40 लीटर विदेशी शराब सहित ट्रक को किया गया जप्त, अग्रिम कार्यवाई जारी। संदर्भ में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष विकास कुमार के द्वारा बताया गया, कि दिनांक- 20 मार्च 2025 को रात्रि में थाना प्रशासन को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि थाना क्षेत्र के कझार घाट नदी के किनारे बिट्टू मल्होरी के पानी टंकी के पास एक ट्रक पर गिट्टी की आड़ में अवैध शराब खाली किया जा रहा है। उक्त सूचना की सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही करते हुए कझार घाट नदी के किनारे बिट्टू मल्होरी के पानी टंकी के पास छापेमारी करते हुए, एक ट्रक से कुल 86 पेटी 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद किया गया, शराब की कुल मात्रा 743.40 लीटर के साथ ट्रक संख्या यू.पी. 65 बी टी 9299 को जप्त किया गया। मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाहीं जारी है।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट