
जिला अधिवक्ता संघ द्वारा जिले से स्थानांतरित न्यायाधीशों एवं न्यायिक पदाधिकारीयो के लिए की गई विदाई समारोह
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Mar 23, 2025
- 38 views
कैमूर- जिला अधिवक्ता संघ द्वारा संघ भवन में शुक्रवार को जिले से स्थानांतरित छह न्यायाधीशों एवं न्यायिक पदाधिकारीगण का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ चौबे, संयोजन महासचिव मण्टू पाण्डेय एवं संचालन वरीय अधिवक्ता प्रसून कुमार मिश्र ने किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुराग जी, एडीजे प्रथम अजीत कुमार मिश्र सहित न्यायिक पदाधिकारीगण का स्वागत करते हुए अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ चौबे ने कैमूर की समृद्ध न्यायिक परंपरा का उल्लेख किया। उन्होंने विदा ले रहे एडीजे आशुतोष कुमार उपाध्याय, एडीजे सुनील कुमार सिंह, एडीजे शहरयार मोहम्मद अफजल, सब जज सुशील कुमार श्रीवास्तव, सब जज सुभाष कुमार एवं सब जज सह जेजे बोर्ड पीओ मनीष मिश्र के न्यायिक आचरण की प्रशंसा की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वरीय अधिवक्तागण अजीत कुमार सिंह, प्रहलाद सिंह एवं अमरदेव सिंह ने अपने संस्मरणों के माध्यम से विदा ले रहे पदाधिकारीगण की न्यायप्रियता एवं सहयोगी स्वभाव की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने एडीजे आशुतोष कुमार उपाध्याय की विशेष रुप से प्रशंसा करते हुए सभी पदाधिकारीगण की सुख, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। एडीजे आशुतोष कुमार उपाध्याय ने अपने भावपूर्ण संबोधन में भभुआ में न्यायिक दण्डाधिकारी तथा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रुप में अपने दो कार्यकाल के दौरान अधिवक्तागण से मिले स्नेह और सम्मान के प्रति आभार ज्ञापित किया। एडीजे प्रथम अजीत कुमार मिश्र ने अपनी कविताओं एवं विद्वतापूर्ण संबोधन में न्याय प्राप्ति में बार और बेंच के सहकार एवं समन्वय की भूमिका पर प्रकाश डाला। जिला जज अनुराग जी ने एडीजे उपाध्याय जी के गुणों की सराहना करते हुए विदा ले रहे पदाधिकारियों के सुखद भविष्य की कामना की। संघ महासचिव मंटू पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने सभी विदा ले रहे पदाधिकारीगण की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उनके सराहनीय योगदान का उल्लेख किया।
उपाध्यक्ष सदानंद पाण्डेय, अनिल कुमार राय, आडिटर संगीता कुमारी, जितेन्द्र उपाध्याय, लोक अभियोजक सच्चिदानंद राय, जीपी मदन मोहन गुप्ता, एपीपी मीना श्रीवास्तव आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
रिपोर्टर