
कन्या विद्यालय में दावते इफ्तार का किया गया आयोजन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Mar 24, 2025
- 26 views
संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)--दुर्गावती कन्या विद्यालय में दावते इफ्तार का आयोजन भाजपा नेता परशुराम तिवारी की तरफ से किया गया जिसमें काफी संख्या में हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजक परशुराम तिवारी ने बताया कि इस देश की परंपरा आपसी भाईचारे का रही है जो आज तक जीवित है। इस रमजान के पावन पर्व में प्रत्येक वर्ष मै हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक के रूप में दावते इफ्तार का पार्टी देता हूं जिसमें मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ हिंदू समुदाय के भी लोग उपस्थित रहते हैं जो एक भाईचारे का संदेश देता है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व सांसद छेदी पासवान रामगढ़ भाजपा के विधायक अशोक कुमार सिंह भाजपा नेता दीनानाथ सिंह सहित अन्य गण मान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
रिपोर्टर