पति ने पत्नी को किया प्रताड़ित, पुलिस में दो लोगों पर मामला दर्ज

भिवंडी।  भिवंडी शहर में घरेलू हिंसा का एक और मामला सामने आया है। पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने इफ्तिखार तजम्मुल हुसैन अंसारी नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता कौसर इफ्तिखार अंसारी  (24) ने आरोप लगाया है कि उनके पति इफ्तिखार तजम्मुल हुसैन अंसारी (30 ) ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। यह घटना 02 मार्च 2022 से 12 दिसम्बर 2022 के बीच सोनावणे चाल, बुध बिहार, टागोर नगर, हरियाली गांव, विक्रोली (पश्चिम), मुंबई में हुई। शिकायत के अनुसार, आरोपी इफ्तिखार ने पत्नी से बार-बार दहेज की मांग की और उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो उसे घर से निकालने की धमकी दी गई। पीड़िता ने मानसिक तनाव में आकर भिवंडी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी इफ्तिखार तजम्मुल हुसैन अंसारी एवं श्रीमति शाहिन आसिफ अंसारी उर्फ मुन्नी अप्पा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 498(A), 406, 323, 504, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट