
भगवानपुर थाना में आगामी पर्व त्योहारों को लेकर शांति समिति का किया गया बैठक
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Mar 29, 2025
- 105 views
संवाददाता सिंगासन सिंह यादव
भभुआं(कैमूर)-- अनुमंडल के भगवानपुर थाना में आगामी पर्व त्योहारों को लेकर शांति समिति का किया गया बैठक। जहां अंचल पदाधिकारी अर्पणा कुमारी प्रभारी बीडीओ, एवं थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार और अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में आगामी पर्व त्योहारों के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने सभी समुदायों से शांति और भाईचारे की अपील की। डीजे पर पूर्ण रूप बैन की बात कही वही बीडीओ ने त्योहारों के दौरान रोड सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर ध्यान देने की बात की। थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने सभी प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की और कहा कि सभी लोग मिलकर शांति बनाए रखें। बैठक में स्थानीय निवासियों को भी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि ईद के दिन कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। बैठक में सरैया पंचायत के मुखिया उमेश दुबे रामगढ़ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बेचन सिंह यादव तोड़ी पंचायत के मुखिया एवं मुखिया संघ के अध्यक्ष कमलेश शर्मा पढ़ौती पंचायत के मुखिया रामगढ़ पंचायत के सरपंच वानरसी पांडे भगवानपुर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सह राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष संजय सिंह उर्फ भोला सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर