राष्ट्रीय पाटलिपुत्र काव्य महोत्सव से सम्मानित हुए कवि सुनील कुमार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 31, 2025
- 394 views
रोहतास। जिले के दिनारा प्रखंड क्षेत्र के किशुनपुरा गांव निवासी कवि व साहित्यकार सुनील कुमार रोहतास को राष्ट्रीय पाटलिपुत्र काव्य महोत्सव2025 छावनी सदन दानापुर कैंट में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया।शिक्षा, साहित्य, समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह पुरस्कार इनको दिया गया। जिसमें सम्मान पत्र मेंमटों अंग वस्त्र फूल मालाओं से कैप्टन निरंजन कुमार की अध्यक्षता एवं सचिव अनिल कुमार सुमन रंगकर्मी,लेफ्टिनेंट नंदकुमार सिंह , कैप्टन अनन्त विजय सिंह की उपस्थिति में डा सुधांशु कुमार चतुर्वेदी के हाथों देकर सम्मानित किया गया। साहित्यकार सुनील कुमार रोहतास का साहित्य के क्षेत्र में अभी तक तीन सौ ग्यारह पुस्तकों का प्रकाशन देश के विभिन्न प्रकाशनों के द्वारा की गई है। साथ ही समाज सेवा में भी हमेशा लगे हुए तैयार रहते हैं।
पाटलिपुत्र काव्य महोत्सव 2025 का आयोजन कविवर पुरूषार्थी कला मंच दानापुर कैंट के द्वारा संस्था के 40वां वार्षिकोत्सव तथा कविवर रामबाबू सिंह पुरूषार्थी के 24 वां स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था। जिसमें "शब्दांश" वार्षिक पत्रिका एवं "सांस्कृतिक लोकोत्सव" पुस्तकों का विमोचन किया गया। जिसमें इनकी रचनाएं प्रकाशित हैं। इनके द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुति में विक्रम संवत 2082 की सभी को शुभकामनाएं बधाईयां देते हुए नवरात्रि के पावन पर्व पर शीर्षक "मां दुर्गा" की कविता का गायन किया गया। जिसमें इनके द्वारा प्रस्तुत कविता - आया है नववर्ष ,चैत्र शुक्ला सुखदाई । छाया मन में हर्ष , वर्ष की अमिट बधाई।निखरे भारतवर्ष , विश्व के बनकर नेता। प्राप्त करे उत्कर्ष , पूर्व के विश्व विजेता का गायन किया गया। जिसमें जोरदार तालियों के गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया गया। मौके पर डॉ सीमा रानी, डॉ बब्ली दुबे, डॉ मीना कुमारी परिहार, डॉ आर प्रवेश, डॉ बालमुकुंद दिवाकर, डॉ प्रिंस बैजनाथ, डॉ सुदर्शन राय, प्राचार्य डॉ सकलदेव सिंह,हृदयानारायण हेहर,उपेन्द्र सिंह सुमन सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग एवं साहित्यकार उपस्थित थे।


रिपोर्टर