बिजली की तार काट लें गये अज्ञात चोर


रोहतास। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में बीती रात अज्ञात चोरों ने कटियारा गांव के बधार मे कृषि कार्य हेतु खेत में लगाए तीन पोल के एलटी तार को काट लिया है। घटना की जानकारी देते हुए चितांव पंचायत के मुखिया अंजनी सिंह ने बताया कि चोरों द्वारा दो रात मे लगातार घटना का अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात्री चोरों द्वारा गांव से दक्षिण स्थित सिवान में लगाए गए दस पोल का केबल काट लिया गया था।पटवन का समय था नहीं तो किसान केबल के तरफ ध्यान नहीं दे पाए एक दो किसान देखे भी तो उसे गंभीरता से नहीं लिए और किसी तरह की कोई सूचना पुलिस को नहीं दे पाए। जिसका नतिजा हुआ कि रविवार की रात में भी चोर बीस और पोल का केबल काटकर फरार हो गए। जब किसानों को सोमवार को दोपहर में घटना की जानकारी हुई तो तत्काल इसकी सूचना दिनारा थाना को दी गई। बताया जाता है कि एक साल पूर्व भी उसी जगह के आस पास करीब पचास पोल का तार काट लिए थे। मोबाईल लोकेशन से उक्त घटना का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने करीब आधा दर्जन चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। करीब एक साल बाद पुनः केबल कट जाने से पटवन को लेकर किसान चिंतित है। दिनारा थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है।घटना की जानकारी ली जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट