बिना अनुमति किया जा रहा था अवैध उत्खनन दो लोगों पर केस दर्ज

भिवंडी।  निज़ामपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के कांबा गांव में अवैध रूप से डम्पर और जेसीबी मशीन की मदद से उत्खनन किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में तलाठी रूपेश मधुकर कारभारी ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है। मामला कांबा गांव का है, जहां बिना किसी वैध परमिट के गौण खनिज का उत्खनन किया जा रहा था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोबड पाडा निवासी हर्षद रघुनाथ पाटिल के मालिकाना हक्क के कांबा गांव में जमीन है। इस जमीन पर  संजय एम. शाह निवासी मुंबई और अजीज एच. कोंट्रेक्टर रायगढ़  निवासी द्वारा 6 अगस्त 2024 से 13 जनवरी 2025 तक इस भूखंड पर अवैध रूप से उत्खनन किया। आरोपियों ने बिना सक्षम प्राधिकरण की अनुमति के जेसीबी मशीन की मदद से उत्खनन कर मिट्टी की ढुलाई की, जो वाणिज्यिक उपयोग के लिए की जा रही थी। यही नहीं दोनों ने बिना किसी अनुमति के ही पत्थर तोड़ने के लिए ब्लास्ट किया। जिसे जनहानि हो सकती थी।इस मामले में संबंधित अधिकारियों की अनुमति न लेना, और प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन करना, बारी पदार्थ अधिनियम 1908 प्रमाणे 3(अ) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 125,223 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक अमित गोते कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट