
रामनवमी महोत्सव: आज मानसरोवर में, भजन, नृत्य और संत प्रवचन का होगा आयोजन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Apr 05, 2025
- 157 views
स्वामी गंभीरानंद आश्रम के मार्गदर्शन में मनाया जाएगा पावन पर्व
भिवंडी। भिवंडी शहर के मानसरोवर क्षेत्र में इस वर्ष श्रीरामनवमी महोत्सव बड़े ही भव्य और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया जा रहा है। आदर्श रामलीला मंडल मानसरोवर एवं हिंदू जागृति सभा द्वारा रविवार, 6 अप्रैल 2025 को बिल्डिंग नंबर C-1 एवं C-2 के पास स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में यह आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन स्वामी श्री गंभीरानंद आश्रम के मार्गदर्शन में किया गया है। आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष का श्रीरामनवमी महोत्सव विशेष धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रंगों से सजा होगा।
शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे तक: भक्ति रस में डूबा मंगलमय भजन-कीर्तन, ब्रह्मचारी प्रेमस्वरूप चैतन्यजी महाराज के मार्गदर्शन में होगा। शाम 7:00 से 8:30 बजे तक: रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य एवं नाट्य का प्रदर्शन होगा। रात्रि 8:30 से 9:30 बजे तक: स्वामीजी महाराज द्वारा दिव्य संत प्रवचन और ‘गुरुकुल संदेश’ पुस्तक का लोकार्पण किया जायेगा। अंत में आरती एवं दर्शन के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का आयोजन होगा। आदर्श रामलीला मंडल के अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह एवं सचिव मंगलेश शर्मा ने शहर के समस्त नागरिकों से इस शुभ अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को सशक्त करेगा, बल्कि समाज में सांस्कृतिक चेतना और एकता का संदेश भी देगा।
रिपोर्टर