धान एवं गेंहू खरीदी का समीक्षा बैठक डीएम ने किया


रोहतास। जिला पदाधिकारी उदिता सिंह रोहतास के कार्यालय कक्ष में धान अधिप्राप्ति 2024-25 एवं गेहूं अधिप्राप्ति2025-26 की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई, जिसमें जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम एवं अन्य अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया। 

बैठक में इस वर्ष कुल खरीद की गई धान के समतुल्य सीएमआर जमा करने हेतु संबंधित पैक्सों को तेजी लाने का निदेश दिया गया। साथ ही इस कार्य में प्रगति लाने हेतु राइस मिलों पर स्थानीय प्रखंड सहरकारिता पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया, ताकि लक्ष्य के अनुरूप समय से पहले शत प्रतिशत सीएमआर की प्राप्ति करना सुनिश्चित किया जा सके। गेहूं अधिप्राप्ति की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जितने भी चयनित समितियां हैं सभी को दो दिनों के अंदर सक्रिय किया जाए एवं अन्य इच्छुक समितियां को भी गेहूं अधिक प्राप्ति के कार्य में लगाया जाए। लक्ष्य के अनुरूप गेहूं की अधिप्रति भी किए जाने का निर्देश दिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट