जिलाधिकारी कार्यालय ठाणे में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन

भिवंडी। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ केंद्र की मोदी सरकार द्वारा द्वेषपूर्ण और प्रतिशोध की भावना से की जा रही कार्रवाई को कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया है। इसी अन्यायपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ आज ठाणे जिलाधिकारी कार्यालय के सामने कांग्रेस पार्टी की ओर से जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह आंदोलन महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ के आदेशानुसार ठाणे शहर जिला अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण और ठाणे ग्रामीण जिला अध्यक्ष दयानंद चोरघे के नेतृत्व में आयोजित किया गया। आंदोलन में राष्ट्रीय सचिव एवं कोकण प्रभारी वेंकटेश सहित ठाणे शहर, ठाणे ग्रामीण, कल्याण शहर, भिवंडी शहर और उल्हासनगर शहर जिलों के कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने और विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अन्याय और तानाशाही के खिलाफ सड़कों पर उतरकर संघर्ष करती रहेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट