
युवक हत्याकांड का किया सफल उद्भेदन, तीन अपराधी गिरफ्तार!
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 18, 2025
- 47 views
रोहतास।दो दिन पूर्व एक युवक की हत्या गोली मार कर दि गई थी। पुलिस ने त्वरित गति से प्राथमिकी दर्ज कर मामले में संलिप्त तीन अपराघियों की गिरफ्तारी कर कांड का सफल उद्भेदन किया। बता दे कि दिनांक 16.04.2025 को चंदतन शहीद पीर पहाड़ के समीप इको पार्क के समाने सड़क पर एक व्यक्ति की हत्या कर दिये जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष, सासाराम (मु०) थाना के नेतृत्व में उक्त स्थल के लिए प्रस्थान किया गया। उक्त घटना स्थल पर पहुँचने पर ज्ञात हुआ कि मृतक मजनू गद्दी उर्फ अब्दुल पिता काला गद्दी साकिन आलमगंज थाना सासाराम नगर जिला रोहतास की हत्या अपराधियों द्वारा गोली मार कर कर दी गई है। इस संबंध में वादी के पिता काला गद्दी के फर्द बयान के आधार पर सासाराम मु० थाना कांड संख्या 127/25 कांड दर्ज किया गया। इस कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय, रोहतास के द्वारा कांड के सफल उमेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। अनुसंधान के क्रम में ज्ञात हुआ कि मृतक एवं अपराधकर्मी एक ही साथ एक टोटो में बैठकर घटना स्थल तक आये थे। इस हत्या कांड का मुख्य कारण पूर्व का विवाद है। पूर्व के विवाद को लेकर ही एक साजिश के तहत मृतक को अपराधकर्मियों द्वारा एक टोटो में साथ लेकर हत्या करने के नियत से ही घटना स्थल पर लाया गया था। घटना कारित करने के पूर्व अपराधकर्मी एवं मृतक के द्वारा साथ बैठकर सुलेशन का सेवन भी किया गया था तथा उसी क्रम में मृतक का अपराधकर्मियों से झड़प हो गया तथा *अपराधकर्मियों द्वारा मृतक मजनू गद्दी की हत्या गोली मारकर कर दी गई। घटना कारित करने के पूर्व मृतक मजनु गधी एवं अपराधकर्मियों के बीच झडप भी हुई है. मृतक के शरीर पर कई निशान भी पाए गए हैं, अपराधकर्मियों के द्वारा पुलिस को गुमराह करने के लिए सडक दुर्घटना का स्वरूप दिया जाने का कोशिश किया गया किन्तु अन्त्य परीक्षण के बाद गोली लगने से मृत्यु होना स्पष्ट हुआ । अनुसंधान के क्रम में एक अभियुक्त का टोटो जिसका उपयोग आने-जाने के लिए किया गया था तथा अभियुक्त तक्कु गद्दी व खून लगा टी-शर्ट भी बरामद किया गया है, तथा कई स्थानों से सी०सी०टी०भी० कैमरा का फुटेज भी सुरक्षित किया गया। इस कांड में अन्य अपराधियों की भी संलिप्ता है, जिस संबंध में वैज्ञानिक अनुसंधान कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
मृतक एवं अपराधकर्मी एस०पी०जैन कॉलेज के पास दिवान मार्बल में एक ही साथ मजदूर का काम करते थे।
गठित टीम के द्वारा 24 घंटे के अंदर इस कांड में शामिल तीन अपराधकर्मीयों को गिरफ्तार किया गया तथा अन्य के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने इस काण्ड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। इस कांड में गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के विरूद्ध सासाराम नगर थाना में फायरिंग करने से संबंधित कांड भी दर्ज है
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम/पता
01. तक्कु गद्दी उर्फ हप्पू पिता सदन गद्दी
02. शमशाद गद्दी पिता पीरू गद्दी दोनों साकिन आलमगंज
03. खालिद गद्दी पिता नाजीर गद्दी साकिन रामेश्वरगंज तीनों
थाना सासाराम नगर जिला रोहतास बरामदगी -
1. हत्या में प्रयुक्त टोटो (ई-रिक्सा)।
2. अभियुक्त तक्कु का खून लगा टी-शर्ट।>
छापामारी दल का सदस्य :-
. श्री रौशन कुमार, पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष, सासाराम (मु०) थाना। 1
राजीव रंजन राय पु०नि० सह-थानाध्यक्ष सासाराम नगर थाना।संजीत सिंह पुलिस अवर निरीक्षक सासाराम गु० थाना, नितेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक, सासाराम (मु०) थाना।दिवाकर कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक, सासाराम (मु०) थाना।कृतिका कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक, सासाराम (मु०) थाना।दीपक कुमार, परि० पुलिस अवर निरीक्षक, सासाराम (मु०) थाना। लल्लु कुमार परि० पुलिस अवर निरीक्षक सासाराम मु० थाना ।सासाराम (मु०) थाना के पुलिस बल शामिल हैं।
रिपोर्टर