भिवंडी भाजपा में नई संगठनात्मक टीम गठित — भावेश पाटिल बने उत्तर मंडल अध्यक्ष

भिवंडी।  भिवंडी शहर जिला भाजपा संगठन में नई ऊर्जा भरते हुए पार्टी ने अपने छह मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। शहर में पार्टी की मजबूती और संगठनात्मक कामकाज को गति देने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं। भाजपा की आंतरिक मंडल अध्यक्ष चयन प्रक्रिया के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिला चुनाव अधिकारी के रूप में एड.जयवंत प्रेषित की देखरेख में यह चयन संपन्न हुआ। इस दौरान भाजपा शहर जिला अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल, महासचिव राजू गजेंगी, कल्पना शर्मा, अविनाश सिकची, रवि सावंत, राजू चौघुले, विकास बाफना और पी. डी. यादव सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे।

घोषित मंडल अध्यक्षों में प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

उत्तर मंडल अध्यक्ष: भावेश पाटिल

ग्रामीण मंडल अध्यक्ष: गजानन असवारे

पश्चिम मंडल अध्यक्ष: प्रतीक हरिया

मध्य पूर्व मंडल अध्यक्ष: अनिल चिंतल

पश्चिम मध्य मंडल अध्यक्ष: फरहान सिद्दीकी

दक्षिण मंडल अध्यक्ष: मोहन कोंडा।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक यह चयन भाजपा संगठन के नए नियमों के तहत किया गया है, जिसका उद्देश्य शहर में पार्टी के कार्य को प्रभागवार बेहतर तरीके से संचालित करना है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों से संगठन को नई दिशा देने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने सभी नवचयनित मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं दीं और संगठन के प्रति निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट