अज्ञात हमलावरों ने किया हमला इलाज के क्रम में युवक की हुई मौत

कैमूर-- जिला के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के समीप अज्ञात हमलावरों ने किया हमला इलाज के क्रम में युवक की हुई मौत। मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पिता सरोज पासवान ग्राम-रेड़िया,  थाना चेनारी, जिला- रोहतास के निवासी हैं, जो कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत कुदरा के लालपुर में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। मृतक के पिता से मिली जानकारी के अनुसार मृतक रजनीश पासवान उम्र लगभग 18 वर्ष जो की गोला में काम करता था। सोमवार की रात्रि 7:00 बजे के लगभग युवक अपने माता-पिता से गोला में काम करने के लिए बोलकर निकला हुआ था, परिवारिक सदस्य काम पर जाने की बात सोचकर निश्चिंत थे, तभी 1:00 बजे रात्रि के लगभग मृतक के पिता के मोबाइल पर किसी ऑटो चालक का कॉल आया जिसमें कहा गया कि आपका लड़का रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन के उत्तरी तरफ गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा है।परिवारिक सदस्य जब वहां पहुंचे तो अपने बच्चे की गंभीर स्थिति देखकर बेचैन हो गए, जब उनके द्वारा पानी का छिंटा युवक के मुंह पर डाला गया तो चेत में आया जिसके द्वारा बताया गया कि लगभग नौ दस की संख्या में हमलावरों द्वारा बुरी तरह से मारपीट किया गया है, मृतक द्वारा चेहरे से पहचान करनी की भी बात बताया गया जिसके बाद पुन: अचेत हो गया। परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा पहुंचाया गया जहां से चिकित्सकों द्वारा औपचारिक इलाज करते हुए युवक की स्थिति को गंभीर देख समुचित इलाज हेतु सदर अस्पताल भभुआं के लिए स्थानांतरित कर दिया गया। जहां जांच के क्रम में चिकित्सकों द्वारा युवक को मृत पाया गया, जिसके बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वही संदर्भ में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष विकास कुमार के द्वारा बताया गया, कि मामला प्रशासन के संज्ञान में है अनुसंधान कर अग्रिम कार्यवाई किया जाएगा। शव का अंतिम परीक्षण करा परिजनों को सौंप दिया गया है।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट