26 अप्रैल को एससी एसटी विशेष विकास शिविर का दुर्गावती में किया जाएगा आयोजन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 22, 2025
- 189 views
संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)-- प्रखंड के सात पंचायतों में 26 अप्रैल दिन शनिवार को सुबह 8:30 बजे से 12:00 बजे दिन तक, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विशेष विकास शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर छावो, अवर्हिया, कल्याणपुर, चेहरिया, धड़हर मसौढा और कर्णपुरा पंचायत में लगाया जाएगा, जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही 22 योजनाओं को लेकर एससी एसटी वर्ग के लोगों से आवेदन लिया जाएगा, और उनकी समस्या का निष्पादन भी किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी जावेद अख्तर ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार दुर्गावती प्रखंड के सात पंचायतों में शनिवार दिनांक 26 अप्रैल को अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति विशेष विकास शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी विभाग के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे, इस शिविर में सरकार द्वारा चलाई जा रही कुल 22 योजनाओं के संबंध में लोगों से आवेदन लिया जाएगा, साथ ही उन्हें जानकारी दी जाएगी तत्काल आवेदन का निष्पादन भी किये जाने की कोशिश कि जाएगी। उन्होंने दुर्गावती प्रखंड के तमाम अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों से अपील किया है, कि वे इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लें।


रिपोर्टर