खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 हुआ आगमन


रोहतास।गुरूवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 कार्यक्रम के तहत टॉर्च टूर यात्रा (गाड़ी भ्रमण) पटना से आरा, बक्सर, कैमूर होते हुवे पूर्वांहन 10:00 बजे रोहतास जिले में इसका आगमन हुआ जिसका न्यू स्टेडियम, फजलगंज के मल्टीपर्पस हॉल में इसका जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विजय कुमार पाण्डेय, उप विकास आयुक्त, रोहतास के द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम में अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दण्डधिकारी, रोहतास, श्री राम बाबू, जिला परिवहन पदाधिकारी, रोहतास, श्री मदन राय, जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास, वरीय उप समाहर्ता, श्री ओम प्रकाश लाल, नेहा कुमारी, विनीता कुमारी के साथ अंचलाधिकारी, सासाराम उपस्थित हुवे. सभी आये हुवे पदाधिकारियों का स्वागत श्री विनय प्रताप, वरीय उप समाहर्ता-सह-उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा, रोहतास के द्वारा बुके देकर किया गया. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे उप विकास आयुक्त, रोहतास के द्वारा सभी खिलाड़ियों को और स्कूलों से आये हुवे बच्चों को कभी भी हार स्वीकार नहीं करने की प्रेरणा दी, उनके द्वारा बताया गया की जो खिलाडी होते है उनसे हार न मानने की ज़िद से सीखना चाहिए गिरना गिर के फिर से उठना अपने आप को किसी भी परिस्थिति में हरा हुवा नहीं मानना ही खिलाडी की असली पहचान है, विद्यार्थियों को इन से सीखना चाहिए, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दण्डधिकारी ने अपने सम्बोधन में सभी खिलाड़ियों को जज्बे के साथ खेलना और अपनी मंजिल को पाने की ज़िद नहीं छोड़ना इस बात को अपने अंदर जिन्दा रखना ही खिलाडी की परिभाषा है, इस कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों और खिलाड़ियों को जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास एवं जिला परिवहन पदाधिकारी, रोहतास के द्वारा भी अपने-अपने सम्बोधन में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया गया। खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 इस बार बिहार के पांच जिलों में आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पटना, गया, नालंदा(राजगीर), भागलपुर और बेगूसराय शामिल हैं। इस खेल का आयोजन 4 मई से 15 मई तक होगा। इसके साथ ही दिल्ली में जिम्नास्टिक, ट्रैक साइकिलिंग और शूटिंग की भी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जो खिलाड़ियों को एक बेहतरीन मंच प्रदान करेंगी। अंत में श्री विनय प्रताप, वरीय उप समाहर्ता-सह-उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा, रोहतास के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी पाधिकारियों, खिलाड़ियों, स्कूली बच्चों कर्मियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया. 

कार्यक्रम के सफल संचालन में श्री प्रभात पाठक, सुश्री सोनी कुमारी खेल कार्यालय, शारीरिक शिक्षक श्री जय शंकर कुमार, मनोज कुमार, शिव शम्भू राय, बिकास तिवारी, उज्जवल कुमार उर्फ़ संजू बाबा, प्रेम प्रकाश कुमार, नरेंद्र यादव, अमित कुमार उपस्थित रहे. कार्यक्रम का मंच संचालन श्री राजनीश कुमार श्रीवास्तव के द्वारा किया गया.

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट