श्रीमद्भागवत कथा महाज्ञान यज्ञ हेतु निकाला गया जलभरी शोभा कलश यात्रा
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 26, 2025
- 196 views
कैमूर- जिला के कुदरा प्रखंड क्षेत्र के जरूहां गांव से निकाला गया श्रीमद्भागवत कथा महाज्ञान यज्ञ हेतु जलभरी शोभा यात्रा। आपको बताते चलें कि ग्राम वासी कामेश्वर तिवारी के नेतृत्व में पारिवारिक सदस्यों का गृह निर्माण कार्य संपन्न हुआ, इसके बाद गृह प्रवेश के अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा महाज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। श्रद्धालुओं द्वारा भागवत्मणि पंडित राकेश शास्त्री जी महाराज के मुखारविंद से भागवत महा ज्ञान यज्ञ का अनुसरण किया जाएगा। जिसके लिए शुक्रवार को बसही नदी घाट से गाजे बाजे के साथ जलभरी शोभा कलश यात्रा निकाला गया जिसमें सैकड़ो सैकड़ो की संख्या में पुरुष एवं महिलाओं ने भाग लिया। संदर्भ में जानकारी देते हुए कामेश्वर तिवारी के द्वारा बताया गया कि संगीतमय श्री भागवत कथा प्रतिरोज शाम 7:00 से 10:00 तक होगा यज्ञ का पूर्णाहुति 2 मई 2025 दिन शुक्रवार को होगा साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया है।


रिपोर्टर