बरसठी पुलिस को मिली सफलता, वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- May 01, 2025
- 296 views
बरसठी, जौनपुर । अपराध एवं अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से जनपद जौनपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत वांछित वारंटी अपराधी की गिरफ्तारी में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बरसठी राजेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त हवलदार पटेल पुत्र रामचन्दर पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम जयरामपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। अभियुक्त पर थाना बरसठी में पंजीकृत मुकदमा संख्या 341/2021, धारा 120बी, 366 भादंवि के अंतर्गत गिरफ्तारी वारंट जारी था। बरसठी पुलिस उपनिरीक्षक प्रसिद्ध नारायण सिंह व कॉन्स्टेबल वकील चौहान को पुलिस अधीक्षक ने इस सराहनीय कार्य हेतु बधाई दी है और बताया कि भविष्य में भी ऐसे अभियानों को प्रभावी ढंग से जारी रखा जाएगा।


रिपोर्टर