चैनपुर पुलिस ने छह शराबियों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में





कैमूर के भभुआ अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर थाना पुलिस ने शराब के नशे में छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस कार्रवाई से थाना क्षेत्र में शराब पीने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

इस संबंध में चैनपुर थाना प्रभारी गिरीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पुलिस द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी लोगों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।


गिरफ्तार लोगों की पहचान विजय राम, पिता लालमुनी राम, ग्राम दुबे सरैया; इंद्रजीत कुमार, पिता शिवशंकर शुक्ला, ग्राम सोनाबो; इंदल कुमार, पिता लालमुनी बिंद, ग्राम भुवालपुर, तीनों थाना चैनपुर के निवासी हैं। वहीं भानु बिंद, पिता घुरहू बिंद, ग्राम कर्मीचक, थाना भभुआ; मुन्ना राम, पिता स्वर्गीय लालमुनी राम, ग्राम नौघरा, थाना चैनपुर तथा रामचरण चौहान, पिता सत्येंद्र चौहान, ग्राम हाटा के निवासी बताए गए हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि सभी छह गिरफ्तार लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में मेडिकल जांच कराने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट