एनओसी प्राप्त प्राप्त आंगनबाड़ी का सीमांकन जल्द करें -डीएम


रोहतास।समाहरणालय, रोहतास स्थित डीआरडीए सभागार में जिला पदाधिकारी, दीपक कुमार मिश्र रोहतास की अध्यक्षता में सभी अंचलाधिकारी, सभी राजस्व पदाधिकारी, सभी अंचल अमीन, सभी राजस्व कर्मचारी, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, विकसित भारत - जी राम जी, सभी प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ अभियान कायाकल्प के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। 

बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों, ग्रामीण हाट, WPU एवं भूमिहीन विद्यालयों से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया कि सभी कार्यों का ससमय निष्पादन करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करें। जिन आंगनबाड़ी केंद्रों का NOC प्राप्त हो चुका है, उनका शीघ्र सीमांकन कराया जाए। साथ ही, जिन आंगनबाड़ी केंद्रों का NOC अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है, उन सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों का तत्काल NOC प्राप्त कर कार्य प्रारंभ कराना सुनिश्चित किया जाए।

जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा निर्देश दिया गया कि आगामी मंगलवार को पुनः योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। जिनके द्वारा कार्यों में लापरवाही बरती जाएगी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट