संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की हुई मौत, मायके पक्ष का आरोप दहेज के लिए की गई है हत्या प्राथमिकी दर्ज

कैमूर-- जिला के चांद थाना क्षेत्र के चांद गांव में दहेज के लिए विवाहिता का हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। विवाहिता की दहेज को लेकर हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के पिता द्वारा मृतका के ससुराल पक्ष के चार लोगों के विरुद्ध दर्ज कराया गया मामला। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सीयाराम की पुत्री रवीना कुमारी गांव रामबाणो थाना सहाबगंज जिला चंदौली उत्तर प्रदेश की शादी 11 जुन 2024 को चांद गांव थाना चांद जिला कैमूर के निवासी नन्द सहाय के पुत्र राम सहाय के साथ की गई थी। विवाहिता के पिता ने आरोप लगाया की शादी के कुछ दिन के बाद ससुराल वालों ने 20 लाख रुपए दहेज के लिए पुत्री पर दबाव बनाने लगे। पिता ने आरोप लगाया की सोमवार को पुत्री की बिमारी की सूचना देकर ससुराल वालों ने पुत्री रवीना कुमारी की हत्या कर दी है। पिता ने कहा पुत्री की सास मानकी देवी ने कहा बिमारी में इलाज के लिए बीएचयू में लाया गया था चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक की पोस्टमार्टम बीएचयू में किया गया।इस संबंध में थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने कहा कि मृतका के बड़े पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने ने कहा दहेज उत्पीड़न एवं 304 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने कहा आवेदन पत्र में मृतक के सास मानकी देवी ससुर राम सहाय पति नन्द सहाय एवं भसुर रवि सहाय को हत्या करने का दोषी ठहराया है। उन्होंने ने कहा पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए आवश्यक कारवाई में जूट गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट