शांतिनगर में झगड़े ने लिया हिंसक रूप एक घायल, महिलाएं भी बनी निशाना
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- May 12, 2025
- 240 views
भिवंडी। शहर के शांतिनगर इलाके में एक परिवार पर इसी इलाके नामजद हमलावरों ने जानलेवा हमला किया। पुलिस ने इस मामले में नदिया पारके रहने चाले 8. लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, 11 मई की शाम लगभग 5:30 बजे मोहम्मद कसीम वसीम अहमद अंसारी (26) के साथ कुल लोगों पूराने झगड़े को लेकर हमला करने की कोशिश की, जिससे उनके दाहिने कंधे पर चोट आई। शिकायतकर्ता ने शांतिनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि फजल अता मोहम्मद अंसारी,मेराज, तारिक, मेहंदी, जमीला अता मोहम्मद अंसारी, तंजीला अता मोहम्मद अंसारी, आफरिन और एक अज्ञात व्यक्ति ने मिलकर गाली-गलौज, धमकी और मारपीट की।शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब यह हमला हुआ, उस वक्त शिकायतकर्ता की मौसी नाजिया जहां और उनकी बेटियां भी मौके पर मौजूद थीं, जिन्हें भी डराया-धमकाया गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।


रिपोर्टर