अनियमितताओं के खिलाफ सीएम के गांव कल्याण बिगहा से हस्ताक्षर अभियान का किया शुरूआत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 18, 2025
- 43 views
रोहतास। प्रशांत किशोर जातीय जनगणना और भूमि सर्वे में हुई अनियमितताओं के खिलाफ 18 मई को सीएम नीतीश कुमार के गांव कल्याणबिगहा से हस्ताक्षर अभियान शुरू किए। जिसके बाद बिहार के सभी जिला मुख्यालयों से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। रोहतास जिला में सासाराम स्थित जन सुराज के जिला कार्यालय से भी हस्ताक्षर अभियान का शुरू किया गया। जिसका नाम बिहार बदलाव हस्ताक्षर अभियान दिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए जन सुराज पार्टी के मुख्य प्रवक्ता विनोद तिवारी ने बताया कि जन सुराज पार्टी नीतीश सरकार से 3 सवाल पर यह हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। जिसमें 2023 के जातीय जनगणना में चिन्हित 94 लाख गरीब परिवारों को2 लाख की सहायता राशि कब मिलेगी। 50 लाख भुमिहीन दलित और अतिपिछड़ा समाज परिवारों को घर बनाने के लिए 3 डिसमिल जमीन अब तक क्यों नहीं मिला। भूमि सर्वे के नाम पर वंशावली बनाने, राशिद काटने , जमीन दाखिल खारिज में लुट कब रुकेगी। जिला प्रवक्ता ने बताया की यह बदलाव का हस्ताक्षर अभियान 10 जुलाई तक बिहार के गांवो में चलेगा और 11 जुलाई को हमारे नेता प्रशांत किशोर मुख्यमंत्री व राज्यपाल को एक करोड़ से भी अधिक हस्ताक्षर के साथ ज्ञापन देंगे। यदि सरकार जन सुराज के मांग पर कोई कार्रवाई नहीं करती हैं तो विधानसभा के अंतिम सत्र का घेराव करेंगे। हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत के दौरान प्रदेश सचिव पुनम पासवान, प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉक्टर शैलेश सागर, ओम प्रकाश पाल,संजय पांडे, जिला सचिव रोहीत पांडे, आशुतोष तिवारी, लडु खान, आरजु खान,विजय शंकर तिवारी,कार्यालय प्रभारी अशोक भारती ,डेहरी अनुमंडल अध्यक्ष हीरालाल कुशवाहा आदि लोग मौजूद थे ।


रिपोर्टर