जेएम कॉलेज के शिक्षक प्रतिनिधि बने प्रो. परमहंस सिंह, 38 शिक्षकों में 35 शिक्षकों ने लिया मतदान में भाग
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 21, 2025
- 114 views
प्रतिनिधि चुनाव के लिए दो शिक्षकों ने भरा था नामांकन
कैमूर-- जिला अन्तर्गत कुदरा प्रखंड मुख्यालय स्थित जगदेव मेमोरियल कॉलेज में मंगलवार को शिक्षक प्रतिनिधि के लिए गुप्त मतदान कराया गया। मतदान के बाद मतगणना का कार्य सम्पन हुआ। मतगणना में प्रो. परमहंस प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की।
प्रतिनिधि चुनाव के लिए हुए नामांकन में दो शिक्षकों विभागाध्यक्ष जंतु विज्ञान के प्रो. परमहंस प्रसाद सिंह व विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र के प्रो. नरेंद्र कुमार सिंह ने पर्चा दाखिल किया था। मतगणना में कुल 38 शिक्षकों में 35 ने मतदान में भाग लिया। मतगणना में प्रो. परमहंस प्रसाद सिंह को 20 व प्रो. नरेंद्र कुमार सिंह को 15 मत मिले। प्राचार्य सह निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार ने प्रो. परमहंस प्रसाद सिंह को पांच मतों से विजयी घोषित किया। मौके पर मतदान कर्मी प्रधान लिपिक राजेन्द्र सिंह व एकाउंटेंट सत्येंद्र नारायण सिंह मौजूद थे। जीत के बाद शिक्षक प्रतिनिधि ने बताया कि वे शिक्षकों व कॉलेज हित के लिए हमेशा कार्य करते रहेंगे।


रिपोर्टर