गिट्टी लदे ट्रेलर में भिड़ी डीसीएम चालक की मौत, तीन घायल
- राजेश कुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश विशेष संवाददाता
- Jun 02, 2025
- 145 views
Reporter - Rinku Gupta
Varanasi : मिर्जामुराद क्षेत्र के रखौना फूड ओवरब्रिज के पास सोमवार की तड़के पांच बजे प्रयागराज से वाराणसी हाइवे मार्ग पर खराब होकर खड़ी गिट्टी लदी ट्रेलर के पिछले हिस्से में प्रयागराज के तरफ से आ रही कानपुर से नमस्ते इंडिया का पैकेट का दूध लादकर वाराणसी आ रही डीसीएम अनियंत्रित होकर ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा भिड़ा।
जिसमें डीसीएम चालक मैनपुरी जिले के बिसवन निवासी आलोक यादव उम्र (27) वर्ष पुत्र रविन्द्र यादव डीसीएम केबिन में दबकर उसी में दम तोड़ दिया।वही अन्य कानपुर जिले के शिवरामपुर थाना क्षेत्र के काकूपुर निवासी शिवम राठौर उम्र (18) वर्ष गौरव कुमार उम्र (19) वर्ष व गजेंद्र कुमार उम्र (20) वर्ष घायल हो गए।
सूचना पर मौके पर पहुंचे एसआई अतुल शुक्ला ने केबिन में फंसे घायलों को निकलवाकर पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया वही मृतक डीसीएम चालक आलोक यादव के शव को क्रेन की मदद से केबिन को चड़वाकर बाहर निकालने के बाद शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दी।पुलिस द्वारा हाइवे पर क्षतिग्रस्त ट्रेलर व डीसीएम को क्रेन की मदद से पुलिस चौकी लाया गया।


रिपोर्टर