ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा का प्रदर्शन


आजमगढ़। समाजवादी पार्टी की ओर से  लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत जिला मुख्यालय पर ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च एवं धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के साथ मुबारकपुर विधायक अखिलेश यादव सहित पार्टी के अन्य विधायक, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं के हाथों में ‘ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ और ‘भाजपा हटाओ, संविधान बचाओ’ जैसे नारों वाली तख्तियां थीं।सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई और इस्तीफे की मांग दोहराई।प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, राहुल सांकृत्यायन, विश्राम राय और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हवलदार यादव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट