246 लीटर विदेशी शराब व बीयर के साथ स्कॉर्पियो बरामद, चालक फरार

ब्यूरो चीफ संदिप कुमार


कैमूर:-- पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोहनियां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम छोटकी कुल्हड़िया में छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से 222.12 लीटर 8 पीएम विदेशी शराब एवं 24 लीटर किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर बरामद किया।


इस प्रकार कुल 246.12 लीटर शराब जब्त की गई। पुलिस को देखते ही वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है तथा फरार चालक की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।इस संबंध में मोहनियां थाना में उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट