एसडीओ ने डालडा सरसों तेल पकड़ा प्राथमिकी दर्ज


रोहतास ।जिले के संझौली थाना क्षेत्र के दर्शन टोला स्थित एक गोदाम में एसडीएम दिलीप कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी में डालडा कंपनी के नाम से पैक करीब 300 बोतल, 150 खाली बोतल, टीन में रखा सरसों तेल तथा सैकड़ों स्टीकर और रैपर बरामद किए गए। प्रशासन को गोदाम में संदिग्ध तरीके से सरसों तेल की पैकिंग किए जाने की सूचना मिली थी। बरामद सामग्री के स्रोत और बाजार में तेल भेजे जाने की आशंका को लेकर पुलिस जांच कर रही है। मामले में डालडा सरसों तेल की ओर से अधिकृत अधिकारी शीतल कुमार झा के आवेदन पर संझौली थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट