किसानों का वर्षों का इंतजार हुआ खत्म, धड़हर पंप कैनाल से धान की रोपाई के लिए पानी देने की पूरी हुई तैयारी

संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-- प्रखंड अंतर्गत धड़हर पंप कैनाल जो वर्षों से निर्माणाधीन था इस वर्ष धान की सीजन में किसानों को धान की रोपाई के लिए पानी देने के लिए बनकर तैयार हो गया है। जिससे किसानों का वर्षों का इंतजार खत्म हो गया। इस वर्ष किसानों को धान की रोपाई के लिए धड़हर पंप कैनाल से पानी मिलेगा यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के रामगढ़ विधानसभा के विधायक अशोक कुमार सिंह के द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि रामगढ़ विधानसभा का धड़हर , लरमा,ककरैत, तियरा एवं जैतपुरा सभी पंप कैनाल का मेंटेनेंस कार्य पूरा कर लिया गया है जैसे ही नदियों में पानी आएगा किसानों के धान की रोपाई के लिए सभी पंप कैनाल चालू कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से धड़हर पंप कैनाल बन रहा था जिसका सभी काम पूरा कर लिया या गया है जैसे ही नदी में पानी आएगा पंप को चालू कर दिया जाएगा और किसानों को धान की रोपाई के लिए पानी मिलने लगेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट