पीएम श्री स्कूल के पास दो ट्रकों में हुई भिड़ंत



तलेन 

रविवार को पीएम श्री स्कूल के पास नेशनल हाईवे 752c तलेन शुजालपुर रोड पर शुजालपुर  की तरफ तेज गति से आ रहे  आयशर ट्रक ने नेशनल हाईवे से सारंगपुर की ओर जा रहे पूर्व के सारंगपुर नाका तिहारी पर ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी । गनीमत  रही की  इस टक्कर से किस प्रकार की जनहानि नहीं हुई।  इस व्यस्ततम सड़क पर नगर के लोगों द्वारा काफी  समय से ब्रेकर की मांग की जा रही है। प्रशासन को इस और ध्यान  देने की जरूरत है। नगर के व्यस्त मार्ग पर आए दिन दुर्घटना हो रही है पूर्व में भी एक बड़ा एक्सीडेंट इकलेरा चौराहे पर हो चुका है नगर के जनप्रतिनिधि नागरिक कभी से इस मुख्य सड़क मार्ग  पर मुख्य मुख्य जगह पर ब्रेकर की मांग कर रहे हैं परंतु प्रशासन से बार-बार कहने के बाद भी इस और ध्यान नहीं है शायद किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार है तभी क्या ब्रेकर बनेंगे.l जबकि इस मुख्य मार्ग पर ही तिहारी चौराहे के अलावा तीन-चार स्कूल एवं कॉलेज हैं.l आए दिन इस मार्ग पर काफी तेज गति से वlहन निकलते हैं.l

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट