पॉक्सो मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, बरसठी पुलिस ने घर पर दबिश देकर दबोचा
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Jul 16, 2026
- 112 views
बरसठी (जौनपुर)। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस के अनुसार थाना बरसठी पर पंजीकृत मु.अ.सं. 294/2026 में धारा 65(1), 351(3) बीएनएस एवं 5जे(ई)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त मन्नु सिंह पुत्र वीरेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ गुड्डू (32 वर्ष) निवासी ग्राम बघनरी, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर की काफी समय से तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में उपनिरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने पुलिस टीम के साथ अभियुक्त के घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया गया। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल पवित्र भूषण तिवारी एवं आरक्षी सौरभ यादव ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बरसठी पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की एक अहम सफलता माना जा रहा है।


रिपोर्टर