न्याय मंडल के अंतर्गत 05 ई-सेवा केंद्र का वर्जुअल उद्घाटन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 13, 2026
- 4 views
रोहतास।सासाराम में नवनिर्मित जी+5 संरचना वाले 6 कोर्ट भवन तथा रोहतास न्यायमंडल के अंतर्गत 05 ई-सेवा केंद्रों का आज दिनांक 13 अगस्त 2026 को वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रोहतास श्री अनुज कुमार जैन, जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा सहित न्यायिक एवं प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नवनिर्मित कोर्ट भवनों के उपलब्ध होने से न्यायिक कार्यों के संचालन के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं में विस्तार होगा। वहीं, 05 ई-सेवा केंद्रों के माध्यम से न्यायालय से संबंधित विभिन्न सेवाओं को तकनीक आधारित एवं अधिक सुगम तरीके से लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
वर्चुअल उद्घाटन के दौरान न्यायिक व्यवस्था में आधुनिक तकनीक एवं बेहतर आधारभूत संरचना के महत्व पर जोर दिया गया। ई-सेवा केंद्रों के माध्यम से आम लोगों को न्यायालय से संबंधित सेवाओं की जानकारी एवं सुविधाएं अधिक सहजता से उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
इस नई न्यायिक आधारभूत संरचना से रोहतास न्यायमंडल में न्यायिक कार्यों के बेहतर संचालन के साथ-साथ आमजन को न्यायिक सेवाएं अधिक सुविधाजनक एवं तकनीक-सक्षम तरीके से उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।


रिपोर्टर