अशोक नगर से 15 वर्षीय किशोर का अपहरण

भिवंडी। शहर के शांतिनगर पुलिस थाना क्षेत्र के अशोक नगर परिसर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 15 वर्षीय किशोर क्लासेस के लिए निकला था। किन्तु देर रात तक वापस नहीं लौटा। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपहृत के माता प्रमिला नागराज शेट्टी ने  पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका 15 वर्षीय बेटा प्रसन्ना नागराज शेट्टी शाम करीब 4:30 बजे क्लासेस के लिए घर से निकला था। लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। शिकायत में कहा गया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने लड़के की नाबालिगता का फायदा उठाते हुए उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक नंदकिशोर कते कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट