
ग्राम दहियाव में कृषि जन कल्याण चौपाल का किया गया आयोजन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Jun 10, 2025
- 61 views
संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)-- दिनांक 9 /6 /2025 को ग्राम पंचायत सावठ के ग्राम दहियांव में कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया! जिसमें किसानों को नई तकनीकी पर आधारित धान अरहर की बुवाई तथा उसमें लगने वाले रोगों के बारे में विस्तार पूर्वक किसानों को जानकारी दी गई ! किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री करने को बोला गया और कृषि यंत्रों पर खरीदारी और अनुदान के बारे में भी विधिवत बताया गया। यह कार्यक्रम कैमूर जिले के आत्मा के द्वारा संचालित किया जाता है जिसमें कृषि समन्वयक अभय कुमार सिंह सहायक तकनीकी प्रबंधक सदानंद सिंह रिंकू कुमार तथा किसान सलाहकार अवनीश कुमार सिंह ने भाग लिया। उपस्थित कृषि कर्मियों के द्वारा किसानों को खेती में नई तकनीकी के बारे में भी जानकारी दी जिससे ग्राम दहियांव के किसान पारस चौबे कन्हैया चौबे फत्तेबहादुर चौबे लालबचन चौबे गोपाल चौबे महेंद्र चौबे राजेश यादव बलदाऊ चौबे रामाशीष राम रामकेशी राम इत्यादि किसान मौजूद रहे।
रिपोर्टर