भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 15, 2025
- 144 views
संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)-- इन दिनों सूरज के उगलते तापमान से समस्त जीवधारियों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। धान के बिचड़े के अंकुर पानी देने के बाद भी सूख रहे है।दुधारू पशु छोटे बच्चे वृद्ध आने जाने वाले राहगीर सब परेशान नजर आ रहे हैं। गांव में पोखरी तालाब आहर अतिक्रमण करके पाट दिए गए है जिसके कारण पशु कुत्ते बिल्ली पानी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं। वृद्ध जनों को चलने फिरने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यदि मौसम और विलंब किया तो क्या होगा कुछ कहा नहीं जा सकता है।


रिपोर्टर