कंटेनर पलटने से चालक की मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

भिवंडी। ठाणे जिले के भिवंडी क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में कंटेनर पलट जाने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा 18 जून की रात 8 बजे के आसपास पाइप लाइन रोड, के.बी. चौकी के पास हुआ। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार,कंटेनर क्रमांक MH 43 Y 5289 तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाया जा रहा था, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। हादसे में वाहन चालक आजमगढ़ निवासी राम लखनदास चौहान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शांतीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्राथमिक जांच में यह पाया गया कि कंटेनर अनियंत्रित होकर पलटा, जिससे चालक की जान चली गई। साथ ही, वाहन सड़क पर खड़े होने से यातायात भी बाधित हुआ। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1),281,125 (अ)(ब),324(4)और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सहायक पुलिस निरीक्षक रूपचंद शेले कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट