
EVM/VVPAT मशीनों की प्रथम स्तरीय जाँच का कार्य किया गया पूर्ण
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 23, 2025
- 37 views
रोहतास।भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 हेतु ECIL निर्मित EVM/VVPAT मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच का कार्य आज दिनांक 23.06.2025 को पूर्ण कर लिया गया है | ECIL द्वारा श्री बिजीत चटर्जी के नेतृत्व में 14 अभियंताओं का दल FLC हेतु रोहतास जिला में भेजा गया है जिसने दिनांक 03.06.2025 से 23.06.2025 तक अवकाश के दिनों सहित लगतार पुरानी जेल परिसर स्थित, FLC HALL कार्य किया गया है।
• FLC कार्य के दौरान भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से FLC प्रेक्षक श्री सुरेश चन्द्रा द्वारा तथा निर्वाचन विभाग बिहार पटना के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा FLC कार्य की गुणवत्ता का अवलोकन किया गया एवं उक्त दोनों पदाधिकारियों द्वारा FLC कार्य को नियम संगत पाया गया।
• FLC कार्यों की लाइव वेबकास्टिंग भी की गई जिसका अनुश्रवण भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं निर्वाचन विभाग, बिहार पटना द्वारा किया गया। साथ हीं जिलास्तर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह - जिला पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, सहायक नोडल पदाधिकारी एवं अन्य जिला के वरीय पदाधिकारी द्वारा लगातार अनुश्रवण किया गया।
• FLC कार्यों की पारदर्शिता एवं विश्वसनियता सुनिश्चित करने हेतु राष्ट्रीय / राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष /सचिव को भी आमंत्रित किया गया, जिसमें उन लोगों की सक्रिय भागीदारी रही, उक्त कार्य के लिए राजनैतिक दलों के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को भी अवगत कराया गया।
• FLC में EVM/VVPAT मशीन की साफ-सफाई P-FLCU से जाँच, QR कोड स्कैनिंग तथा पिंक पेपर सील से शिलिंग आदि कार्य किये गये। वेयरहाउस में भण्डारित सभी EVM/VVPAT मशीन का FLC किया गया तथा FLC के दौरान प्रत्येक मशीन में 96 वोट डाले गये। साथ ही FLC के बाद 1% FLC OK मशीनों में 1200 वोट, 2% मशीनों में 1000 वोट तथा 2% मशीनों में 500 वोट डालकर रिजल्ट एवं VVPAT SLIP से मिलान किया गया। राजनैतिक दलों द्वारा मॉक पोल में भाग लिया गया एवं अपनी संतुष्टि व्यक्त की गई। इन्हीं FLC OK मशीनों से विधानसभा आम निर्वाचन कराया जायेगा।
रिपोर्टर