
मोहर्रम पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासन द्वारा किया गया फ्लैग मार्च
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Jul 05, 2025
- 109 views
शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिया गया संदेश
संवाददाता जैनेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट
कुदरा (कैमूर)-- थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्लामिक त्योहार मोहर्रम पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना प्रशासन द्वारा किया गया फ्लैग मार्च। आपको बताते चलें कि मुहर्रम के 10वें दिन को यौम-ए-आशूरा कहते हैं। इसी दिन पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन और उनके परिवार को करबला के युद्ध में शहीद कर दिया गया था। इमाम हुसैन ने अन्याय के खिलाफ खड़े होकर सच्चाई और इंसानियत की रक्षा की और यही उनका बलिदान आज भी याद किया जाता है। सुन्नी मुस्लिम इस दिन रोज़ा रखते हैं, दुआ करते हैं और कुरान पढ़ते हैं।शिया मुस्लिम इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मातम करते हैं, जुलूस निकालते हैं और ताजिए बनाकर उन्हें दफनाते हैं। इस वर्ष भारत में 26 जून 2025 को चांद दिखाई दिया था। जिसके बाद मुहर्रम-उल-हराम का पहला दिन 27 जून शुक्रवार से शुरू हुआ वहीं मुहर्रम के 10वें दिन यानी यौम-ए-आशूरा 6 जुलाई 2025 को है। जिस अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में थाना प्रशासन द्वारा नगर पंचायत कुदरा व थाना क्षेत्र के पुसौली गोला बाजार फाखराबाद सहित अन्य जगहों पर फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु संदेश दिया गया।
रिपोर्टर